महावीर विश्वविद्यालय, मेरठ में आज फार्मेसी विभाग द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के माननीय चांसलर, वाइस चांसलर एवं रजिस्ट्रार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के माननीय वाइस चांसलर महोदय ने कहा कि फार्मेसी एक नोबल प्रोफेशन है, जिसमें विद्यार्थी फार्मा इंडस्ट्री, फार्मा मार्केटिंग, फार्मा टीचिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपना उज्ज्वल करियर बना सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपनी प्रैक्टिकल नॉलेज और हैंड्स-ऑन स्किल्स को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल ज्ञान को मजबूत करने से विद्यार्थी कॉर्पोरेट एवं प्रोफेशनल क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकते हैं।





फार्मेसी विभाग की निदेशक डॉ. श्वेता गोयल ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवा प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों को फार्मेसी के क्षेत्र में निरंतर सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य हिमांशु ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय स्थान पर निमिष एवं वंश रहे।
पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आदित्य दिपांशु ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान सुहेल एवं कविश ने प्राप्त किया।
इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनिषा एवं सोनिया ने प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशी एवं निखिल द्वितीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक एवं बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

